रामदेव जी के मेघवाल जाति के भक्त रिखिया कहलाते हैं ।
लोक देवता बाबा रामदेव का जीवन परिचय
·
रामदेवजी का ज़न्म बाडमेर के शिव तहसील के ऊडकासमेर गाँव में भाद्रपद शुक्ल दूज (द्वितीया) को हुआ था ।
·
रामदेव जी के पिता का नाम अजमाल जी (तंवर वंशीय) तथा माता का नाम मैणादे था ।
·
ये अर्जुन के वंशज माने जाते है
·
रामदेव जी 'रामसा पीर', 'रूणीचा रा धणी', "बाबा रामदेव', आदि उपनामों से भी जाने जाते है ।
·
रामदेवजी के गुरू का नाम बालीनाथ था ।
·
इनके भाई का नाम बीरमदे था ।
·
बाबा रामदेव जी का विवाह अमरकोट (वर्तमान पाकिस्तान मे) सोढा, दलैसिंह की सुपुत्री नैतलदे/निहालदे के साथ हुआ ।
·
रामदेवजी ने पश्चिम भारत में मतान्तरण व्यवस्था को रोकने हेतु प्रभावी भूमिका निभाई थी ।
·
भैरव राक्षस, लखी बंजारा, रत्ना राईका का सम्बन्ध रामदेवजी से था ।
·
यूरोप की क्रांति से बहुत पहले रामदेवजी द्वारा हिन्दू समाज को दिया गया संदेश समता और बंधुत्व था ।
रामदेव जी के भक्त
·
रामदेव जी के मेघवाल जाति के भक्त रिखिया कहलाते हैं ।
·
हिन्दू रामदेव जी को कृष्ण का अवतार मानकर तथा मुसलमान 'रामसा पीर' के रूप में इनको पूजते है ।
·
रामदेवजी के प्रिय भक्त यात्री जातरू कहलाते है ।
·
रामदेवजी द्वारा शोषण के विरूद चलाया जन-जागरण अभियान जाम्मा-जागरण कहलाता है ।

Comments
Post a Comment